अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 78 लीटर शराब के साथ सागर का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 8 पेटियां शराब पल्सर बाइक और मोबाइल किया जब्त कीमत 59,380 रुपए आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक ग्राम चिल्ली से लाई जा रही थी शराब आबकारी विभाग की निगरानी और संरक्षण को लेकर उठे सवाल आखिर किसके संरक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही अवैध शराब
एसडीओपी आशुतोष त्यागी बोले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई शराब के स्रोत और संपर्कों की भी जांच
सिलवानी। क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर सिलवानी पुलिस ने स्टेट हाईवे-44 सिलवानी,उदयपुरा मार्ग पर ग्राम चिचोली के पास घेराबंदी कर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही बोरो मे भरी करीब 78 लीटर देशी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में सागर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कीमत 59,380 रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चिल्ली की ओर से मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर एक व्यक्ति सिलवानी की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सिलवानी से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम चिचोली के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 MV 4179 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में आठ पेटियों में भरी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब बोरों में भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से सहदेव सिंह पिता धीरज सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चांदनी, थाना जैसीनगर, जिला सागर को गिरफ्तार किया।
*मोबाइल की कॉल डिटेल से तलाशेंगे सप्लाई नेटवर्क*
इस मामले में पुलिस अब केवल शराब जब्ती और आरोपी की गिरफ्तारी तक जांच सीमित नहीं रख रही है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। सिलवानी एसडीओपी आशुतोष त्यागी ने बताया कि आरोपी सहदेव सिंह राजपूत निवासी ग्राम चांदनी, थाना जैसीनगर, जिला सागर के कब्जे से करीब 78 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। शराब की अनुमानित कीमत 59,380 रुपए है। शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जांच में जो भी तकनीकी साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*चिल्ली से शराब की सप्लाई आबकारी विभाग की निगरानी पर सवाल*
सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई शराब ग्राम चिल्ली से लाई जा रही थी। यदि यह जानकारी जांच में सही साबित होती है तो यह भी पता लगाना जरूरी होगा कि ग्राम चिल्ली में शराब का भंडारण और सप्लाई कौन कर रहा है तथा इस कारोबार से और कौन कौन लोग जुड़े हुए हैं। आखिर शराब की खेप ग्रामीण क्षेत्र से मुख्य मार्ग तक कैसे पहुंच रही थी और लंबे समय से चल रहे इस कथित कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है
क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर विभागीय संरक्षण और कथित *मिलीभगत के आरोपों की भी जन चर्चा है* सवाल यह है कि क्या अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी का संरक्षण प्राप्त है क्या विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कथित अवैध बिक्री केंद्रों और सप्लाई के रास्तों की जानकारी नहीं है हालांकि आबकारी विभाग के किसी अधिकारी की संलिप्तता या संरक्षण की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
*एक गिरफ्तारी से आगे बढ़ेगी जांच या सामने आएगा पूरा नेटवर्क*
सिलवानी से महज तीन किलोमीटर दूर इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़े जाने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर है। पुलिस को यह पता लगाना होगा कि शराब का वास्तविक स्रोत क्या था इसे किसे पहुंचाया जाना था और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी बिक्री के लिए कौन कौन लोग सक्रिय हैं।
वहीं आबकारी विभाग को भी क्षेत्र में शराब के अवैध परिवहन भंडारण और बिक्री के संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाकर कार्रवाई करनी चाहिए। केवल शराब लेकर जा रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी से इस कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगना मुश्किल है। इसके पीछे सक्रिय सप्लायरों भंडारण करने वालों और खरीददारों तक पहुंचना जरूरी है।
अब देखना होगा कि आरोपी के मोबाइल से मिलने वाली कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस नेटवर्क की कितनी गहराई तक पहुंच पाती है और आबकारी विभाग कथित संरक्षण एवं लापरवाही के आरोपों की जांच में क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
कार्रवाई में मुख्य भूमिका उप निरीक्षक अभिषेक खरे ए एस आई कृष्ण पाल सिंह चंदेल
एएस आई भॊजपाल शर्मा प्रधान आरक्षक राजेश गौतम प्रधान आरक्षक अजीत राय आररजनीकांतक्षक विक्रम सिंह सियाराम रघुवंशी की सरहनी भूमिका रही



