क्राइम

बेगमगंज में बाइक चोरों का आतंक! एक सप्ताह में दो बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

दिनदहाड़े बाइक चोरी कर रहे बदमाश, एक मामले में बादामी जैकेट पहने ओरेंज मफलर गले में डाले युवक की करतूत कैमरे में कैद, पुलिस के सामने चोरों को पकड़ने की चुनौती।
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए महज एक सप्ताह के भीतर दो बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे दिया। हैरानी की बात यह है कि दोनों घटनाएं दिनदहाड़े हुईं। इनमें से एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बादामी कदर की जैकेट पहने और गले में ओरेंज कलर का मफलर डाले एक युवक बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा बजे पुराना बस स्टैंड स्थित सौभाग्य मॉल के सामने अभिलाष नायक अपनी बजाज पल्सर बाइक (क्रमांक MP 04 ZU 1436) खड़ी कर मॉल के अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो बादामी ऑरेंज से कलर की जैकेट पहने एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
दूसरी बाइक ज्योति गार्डन से चोरी
वहीं, करीब एक सप्ताह पहले ज्योति गार्डन से भी बाइक चोरी की घटना सामने आई थी। यहां बाबू भाई फ्राई वालों की ड्रीम योगा बाइक (क्रमांक MP 38 MD 5373) अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। बाइक काले रंग की है और उसकी टंकी पर लाल पट्टी बनी हुई है। इस मामले में भी थाने में लिखित शिकायत दी गई है।
सीसीटीवी में चेहरा, फिर भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर!
लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों तक कब पहुंचती है और चोरी गई दोनों बाइकों को बरामद कर पाती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button