क्राइमखेलमध्य प्रदेशराजनीति

लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

26 नवंबर को जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली, जबेरा और नोहटा ब्लॉक के पदाधिकारियों ने पहुंचने का लिया संकल्प
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले जबेरा बिधानसभा मे आगामी 26 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंडी चौपरा में कांग्रेस पार्टी के जबेरा एवं नोहटा ब्लॉक के मंडलम अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जबेरा विधानसभा प्रभारी कांत यादव, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष ओपी शर्मा एवं नोहटा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रजक विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ ही मंडलम स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रैली में सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष भगवत सिंह लोधी, शाखा मंडलम अध्यक्ष गोपाल सिंह, मंडलम अध्यक्ष गोलू विश्वकर्मा, खूब सीग भागचंद यादव, रमजान खान, महेंद्र सिंह, नवीन सिंगई, दीवान चंद्रभान सिंह, ब्लॉक जबेरा किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रुभु पटेल ऋषभ जैन एवं गिरधारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर को जबलपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा संगठन की एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button