खेलमध्य प्रदेश

जिला टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में CFI मॉडल स्कूल उमरियापान का शानदार प्रदर्शन

उपविजेता का खिताब जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव, छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जबलपुर में आयोजित जिला स्तरीय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में CFI मॉडल स्कूल उमरियापान के विद्यार्थियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को उपविजेता का गौरव दिलाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है ।
प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से शिवांश काची, प्रबल तिवारी, आस्तिक उपाध्याय, निशांत कोल, ओमिक सिंह चौहान, श्रेयस बाजपेयी, नयन पांडे, मयंक कुमार, प्रियांशु लोधी, आशीष चौधरी, हर्ष दहायत, पुष्पराज दुबे, संस्कार मिश्रा, अजय कृष्ण शुक्ला एवं शुभांश ज्योतिषी ने भाग लिया । सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को उपविजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
विद्यालय के लिए विशेष गौरव की बात यह रही कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छह खिलाड़ियों आस्तिक उपाध्याय, प्रबल तिवारी, शिवांश काची, शुभांश ज्योतिषी, पुष्पराज दुबे एवं ओमिक सिंह चौहान का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है । राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है ।
इस सफलता में विद्यालय के खेल शिक्षक पीयूष मार्टिन का विशेष योगदान रहा । उनके कुशल मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और मेहनत के चलते खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं योगदान को देखते हुए उन्हें बेस्ट कोच अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार) से सम्मानित किया गया ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर CFI मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्या अंजली जैकब एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों और खेल शिक्षक पीयूष मार्टिन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । प्रधानाचार्या अंजली जैकब ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है । उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया ।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता बनना, छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन और खेल शिक्षक को सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान मिलना CFI मॉडल स्कूल उमरियापान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ।

Related Articles

Back to top button