मध्य प्रदेश

घर में सोते समय सांप ने काटा, 13 वर्षीय बालिका की मौत

सिलवानी। आदिवासी अंचल के चौकी जैथारी के ग्राम फुलमार में रविवार को सर्पदंश से एक नाबालिग बालिका की मौत हो गई।
मृतिका अनामिका आदिवासी पिता बबलू आदिवासी उम्र 13 साल निवासी ग्राम फुलमार है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुवह घर में सोते समय सांप ने बालिका के बाएं पैर के अंगूठे में काट लिया। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सिलवानी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर आरएस पटेल ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
सिलवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।
इस संबंध में जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद पांडे का कहना है कि मर्ग कायम है मामले की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button