मध्य प्रदेश

निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में गिरी 5 साल की बच्ची, डूबने से मौत

सिलवानी। बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम पटना में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 5 वर्षीय पिंकी आदिवासी पिता दिनेश आदिवासी अपने घर के पीछे बने निर्माण दिन शौचालय के गड्ढे में खेलते-खेलते निर्माणाधीन शौचालय के खुले गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में पानी भरा होने से बच्ची की डूबने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा बच्ची की तलाश के दौरान गड्डे में मिली।
घटना के बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को बच्ची का पोस्टमार्टम सिलवानी सिविल अस्पताल में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बम्होरी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मर्ग कायम मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button