शिव पार्वती संग श्री लक्ष्मी नारायण के स्वरूप में निकली भव्य शोभायात्रा

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय ज्वालामुखी द्वार से सिर पर कलश, हाथ में ध्वज बैण्ड बाजे की धुन से नगर हुआ शिव मय
सिहोरा नगर में निकाली शिव शोभा यात्रा, कृपा बनीं शिव एवं मुस्कान पार्वती तो ज्योति बनी नारायण, नेहा बनी लक्ष्मी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में 26 फरवरी को महाशिव रात्रि पर्व उत्सव को लेकर चारों तरफ़ शिव भोलेशंकर की गूज दिखाई दे रही हैं। महाशिव रात्रि पर्व को लेकर सभी शिव मंदिरों में तैयारिया हो रहीं हैं। वहीं शहर से लेकर तहसील एवं ग्रामीण अंचलों में बड़े बड़े होडिंग में शिवशंकर नज़र आने लगे हैं। इस वर्ष पड़ने वाली महाशिव रात्रि को धूमधाम के साथ मनाई जा रहीं हैं।
महाशिव रात्रि उत्सव पर्व को लेकर सिहोरा नगर में शिव शोभा यात्रा का आयोजन रविवार की सुबह नगर में भक्ति भाव के साथ देखने को मिला।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पाण्डव भवन, आबू पर्वत के मार्गदर्शन में पूरे भारत वर्ष में महाशिव रात्रि पर्व 89 वर्ष पूर्ण शिव जयंती के रूप में मनाई जा रहीं हैं। इस शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ज्वालामुखी द्वार से कलश यात्रा के निकली। शिव शोभायात्रा में शिव पार्वती संग श्री लक्ष्मी नारायण के स्वरूप में निकली भव्य शोभायात्रा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय ज्वालामुखी द्वार से सिर पर कलश, हाथ में ध्वज सहित बैण्ड बाजे की धुन से सिहोरा नगर हुआ शिव मय।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय सेंटर की संचालिका बीके कृष्णा दीदी ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि 23 फरवरी 2025 रविवार को महाशिव रात्रि पर्व को लेकर सिहोरा नगर में शिव शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शिव शोभायात्रा में बग्घी में सवार शिव पार्वती संग श्री लक्ष्मीनारायण के स्वरूप में निकली शोभायात्रा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय ज्वालामुखी द्वार से सिर पर कलश, हाथ में ध्वज बैण्ड बाजे की धुन से नगर हुआ शिव मय। बग्घी में सवार शिव पार्वती के मनमोहक दर्शन सभी नगर वासियों ने किए ।
इस शिव मय रंग में शामिल हो कर सभी को महा शिव रात्रि धूम धाम के साथ मनाने का संदेश भी नगर वासियों को दिया।
परमपिता शिव बाबा की शोभा यात्रा सुबह 12 बजे के दौरान ज्वालामुखी द्वार से होकर नगर के पोस्ट ऑफिस चौराहा, गौरी तिराहा, आज़ाद चौक, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, महावीर चौक, मैना कुआं हो कर शिव मंदिर बाबा ताल, पुराने बस स्टैंड भ्रमण करते हुये वापिस प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय ज्वालामुखी सेंटर में आकर विराम हुई। साथ शिव झंडा वंदन के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस शोभायात्रा के दौरान बीके कृष्णा दीदी, बीके बबीता दीदी, दुर्गा माता, मीना बहन, बीके भगवान भाई, रामकुमार भाई, रमेश भाई, पत्रकार मनीष भाई के साथ समस्त सेवा धारी ब्रह्मकुमारी सेंटर के साथीगणों ने अपना सहयोग प्रदान किया।



