मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के नेतृत्व में यूजीसी समर्थन में ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा व समस्त ओबीसी, एससी, एसटी संगठनों के तत्वावधान में यूजीसी के समर्थन में मंगलवार को घंटाघर, जबलपुर में विशाल सभा आयोजित की गई । कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया ।
सभा में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नोकेलाल, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रकुमार, डॉ. सतेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, जिला सचिव प्रमोद पटैल, जिला महासचिव कैलाश पटैल, विनोद पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष संदीप पटैल, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष संतकुमार पटैल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त घनश्याम यादव, रामरतन यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, संतराम काछी, राजेश यादव, दीपक यादव, दिलीप काछी, दिलीप पटेल, माया हुरमाड़े, रंजना मौर्या, विपिन पटेल, इमरत लाल नूनिया, रंजीत पटेल सहित हजारों की संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
वक्ताओं ने यूजीसी से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए । ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि ओबीसी, एससी, एसटी वर्गों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में संगठन पदाधिकारियों ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button