श्री सहस्त्र बाहु जी की विशाल प्रतिमा महेश्वर में लगेगी

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में महेश्वर नामक स्थान है जहाँ कलचुरी समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु की कथा का वर्णन एवं सहस्त्र धारा तथा समाधि स्थल है, उस स्थान को विकसित कराने एवं वहां भगवान सहस्त्रबाहु जी की विशाल प्रतिमा लगाने के लिए कई वर्षो से सतत प्रयास किये जा रहे हैं जिसमे राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की संयोजक अर्चना जायसवाल, हैहयवंशी महासभा के जयनारायण चौकसे, कलचुरी महासभा के प्रमुख दिलीप सूर्यवंशी, भोपाल महापौर मालती राय, राकेश राय सीहोर, विनोद राय, पंकज चौकसे, सहित समाज के सैकड़ो व्यक्तियों ने अपने अपने स्तर और सामूहिक प्रयास किये हैं जिससे अब इस दिशा में आशातीत सफलता की किरण दिखाई देने लगी है हमें विश्वास है भगवान सहस्त्रबाहु जी की विशाल प्रतिमा अब महेश्वर जिला खरगोन में लगेगी, इस कार्य में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने बाले भी बहुत सारे समाज जन के समग्र प्रयास से ही यह कार्य सम्पन्न होगा । इस कार्य की कोई व्यक्तिगत श्रेय लेने की कोशिश करता है तो दुख होता है फिर भी सभी का धन्यवाद आभार, जताते हुए किशोर राय ने बताया कुछ विशेष जानकारी दिनांक सहित प्रेषित हैं जो हमारे सामाजिक नेताओं के प्रयास से जुडी हैं।
पांच छह वर्ष पूर्व जब मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री थे उस समय अर्चना जायसवाल ने महेश्वर में भगवान सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति लगाने निवेदन किया था एवं दिलीप सूर्यवंशी जी से मिलकर एक कार्य योजना तैयार की थी।
फिर सरकार बदली कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बने उन्हें पुनः दो बार ज्ञापन दिए गये, कुछ समय बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने उनसे मिलकर अनुरोध किया।
20 जुलाई 2024 को प्रदेश कलचुरी समाज के वरिष्ठ जनों जिनमे अर्चना जायसवाल, जयनारायण चौकसे, मालती राय, राकेश राय सीहोर, एडवोकेट एम एल राय, शंकरलाल राय, राजेश राय उज्जैन, मराठा कलार समाज के सुधाकर राऊत राजन सेवईवार प्रकाश राय भोपाल, यशवंत राय, धीरज मालवीय, किशोर राय, मनीषा राय सहित लगभग दो दर्जन समाजसेवियो ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलकर महेश्वर में आराध्य श्री सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति लगाने एवं 100 कमरों का कलचुरी भवन निर्माण के लिए ज्ञापन दिया था।
6 अगस्त 2024 को संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भावसिंग लोधी को अर्चना जायसवाल, राकेश राय, पंकज चौकसे, राजीव साव, सुशील शिवहरे, राजेश राय तथा किशोर राय ने ज्ञापन दिया।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के कहने पर 11 अगस्त 2024 को उज्जैन कलेक्टर जो एक विशेष कार्य योजना कुम्भ मेला विकास एवं उसे उज्जैन, ओम्कारेश्वर, महेश्वर को जोड़कर बनी थी उसके भी प्रमुख हैं और धर्मस्व विभाग उज्जैन में अर्चना जायसवाल, राजेश राय, रबि राय ने ज्ञापन दिया।
23 सितम्बर को संस्कृति एवं पर्यटन बिभाग के प्रमुख सचिब शुक्ला जी को पूरी जानकारी एवं फाईल अर्चना जायसवाल एवं किशोर राय ने दी।
7 अक्टूबर को खरगोन जाकर वहाँ के तत्कालीन कलेक्टर शर्मा जी को अर्चना जायसवाल, किशोर राय, परसराम चौहान गौर पप्पू गौरल, जायसवाल खरगोन के समाज जनों के साथ महेश्वर प्रोजेक्ट सौंपा।
15 नवम्बर को समाज के मंत्री दिलीप जायसवाल को अर्चना जायसवाल तथा पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने मिलकर पूरी जानकारी सहित पेपर दिए।
अर्चना जायसवाल जी ने तीन बार महेश्वर जाकर मीटिंग लीं स्थानीय विधायक राजकुमार मेव जी से मिले निवेदन किया।
कलचुरी समाज के तीनो विधायको से मुख्यमंत्री को पत्र लिखने निवेदन किया।
बीच बीच में सभी से मिलकर फॉलोअप लिया और विगत 3 सितम्बर को अर्चना जायसवाल भोपाल में पुनः शिवशेखर शुक्ला संस्कृति सचिब से मिली जहाँ उन्होंने भगवान की मूर्ति लगाने की प्रक्रिया को अहिल्या लोक की कार्य योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया था।
अब ऐसा विश्वास हो चला है कि इस कार्य में कुछ सफलता मिलने को है तथा व्यक्तिगत रूप से महेश्वर में भगवान कि प्रतिमा लगवाने में जो अपना सहयोग कर रहे हैं उन सभी बहुत आभारी हूँ।
समाज के सभी लोगो को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी शुभकामनाओ से यह कार्य होगा। पर कोई एक व्यक्ति या कोई सामाजिक संस्था इस कार्य को कराने का श्रेय लेना चाहता है तो उसकी भर्तस्ना करूँगा, एवं जब भी प्रतिमा लगेगी उसमे समाज के सभी लोगो का प्रयास सहयोग होगा तथा श्रेय भी सभी को मिलेगा।
उपरोक्त जानकारी किशोर राय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ ने दी है।



