एक पेड़ मां के नाम अभियान थाना परिसर में किया पौधरोपण

सिलवानी । गुरुवार को पुलिस थाना परिसर में पुलिस ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एसडीओपी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी डीपी सिंह व पुलिस बल ने इस अभियान के तहत पौधे लगाए। पौधारोपण से पहले मिट्टी में खाद का मिश्रण भी किया गया सभी पुलिस जवानों को पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया गुरुवार को लगाए गए पौधों की फोटो अंकुर एप के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। पौधारोपण में भाग लेने वाले समस्त स्टाफ को बताया गया कि आपके द्वारा लगाए गए पौधा कितना विकसित होता है उसकी फोटो एक माह बाद अंकुर एप पर फिर भेजना है। जिसे देखकर वरिष्ठ अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे कि आपने अपने पौधे का कितना संरक्षण किया।
इसलिए लगाए गए एक-एक पौधे को पोषित कर वृक्ष बनाए जाने का दायित्व सभी पुलिस स्टाफ को निभाना है।
एसडीओपी अनिल मौर्य ने भी पौधा रोपित कर नगरवासियों से एक पौधा लगाने की अपील की।
साथ उन्होंने कहा कि अपने दिनचर्या के कामों के साथ यह भी पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। जिसमें सभी को आगे आना होगा।
इस दौरान अशोक, आम, गुलमोहर, बादाम, सहित कई प्रजातियों की पौधे रोपित किए व उनके संरक्षण का संकल्प लिया।



