मध्य प्रदेश

जन आवास का कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया अवलोकन

तीन दिवस के अंदर कार्य प्रारंभ करने की कही बात
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने करकेली जनपद पंचायत के ग्राम अतरिया में निर्माणाधीन जन मन आवास का अवलोकन किया । इस दौरान उन्होने रानी बाई पति टिडडू के निर्माणाधीन जन मन आवास का अवलोकन किया एवं जिसमें आवास का कार्य अधूरा पाया गया । हितग्राही ने बताया कि उन्हें दो किश्तं मिल चुकी है । मिस्त्री के नही मिलने पर कार्य बंद पडा हुआ है । इसी तरह माधव पति संजय के आवास का निरीक्षण किया गया । जिन्हें भी दो किश्तो का भुगतान किया जा चुका है । ग्राम अतिरिया में 56 जन मन आवास की स्वीकृत है, जिनका कार्य प्रगति पर है ।
कलेक्टर ने हितग्राहियो से कहा कि तीन दिवस के अंदर मिस्त्री की व्यवस्था कर लें एवं जन मन आवास का कार्य समय सीमा में पूरा कराएं । यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है । आवास के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्या्न रखा जाए । आपने सचिव को निर्देश दिए कि ग्राम में स्वीकृत जन मन आवासों का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जाए। यदि ग्रामीणों को सेंटरिंग मिलने में समस्यां आती है तो सेंटरिंग की व्यवस्था करें ।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, सीईओ जनपद पंचायत राजेन्द्र त्रिपाठी , डिप्टीन कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, उप संचालक कृषि खेलावन डेहरिया, सहायक संचालक मत्स्य विभाग आशीष नायक, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें केके पांडेय, कार्य पालन यंत्री लोक निर्माण विभाग गजेंद्र गायकवाड़, कार्य पालन यंत्री आरईएस, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button