मध्य प्रदेश

सिलौंडी पंचमुखी दरबार सेवा न्यास ने बड़वारा विधायक का बूंदी से तुलादान किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । सिलौंडी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी देह दान करने वाले रिटायर्ड शिक्षक स्वर्गीय कमलेश राय की स्मृति में श्री पंचमुखी दरबार सेवा न्यास के माध्यम से मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का बूंदी से तुलादान किया ।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सिलौंडी को विकास कार्यों की सौगात दिया है।
पंचमुखी दरबार सेवा न्यास में बाउंड्री वॉल और सामुदायिक भवन, युवाओं और बच्चो के लिए खेल मैदान हेतु 1 करोड़ 30 का स्टेडियम बनाने की घोषणा किया है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और आम जनता की विशेष मौजूदगी रही है।

Related Articles

Back to top button