मध्य प्रदेश

कार नाली से टकराई, दो बच्चों सहित सात लोग घायल एक रेफर

अंतिम संस्कार में शामिल होने सिलवानी जा रहे एक ही परिवार के लोग
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कहते है होनी को कौन टाल सकता है, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार सामने अचानक भैंस आ जाने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी नाली से टकरा गई जिससे तीन महिलाएं दो पुरुष और दो बच्चे घायल हो गए, एक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे सागर भोपाल मार्ग सागोनी उमरिया थाना राहतगढ़ जिला सागर का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
आपको बता दें कि 22 वर्षीय कविता पति अंकित सिंह निवासी शाहपुर मऊरानीपुर उत्तर प्रदेश के पिता सिलवानी में शांत हो गए है जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार की सुशील ठाकुर पत्नी जयदेव सिंह 45 साल, प्रवीण सिंह पुत्र शंकरसिंह उम्र 22 साल शबनम पुत्र जयदेव सिंह 20 साल, वैष्णवी 3 वर्ष, नेत्री 2 वर्ष स्विफ्ट कार से जा रहे थे सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी सागोनी उमरिया गांव के निकट पहुंची वहां मार्ग का निर्माण चल रहा है अचानक भैंस सामने आ जाने से चालक ध्रुवसिंह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे उतरकर नाली से जा टकराई जिसमें कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए जिनके हाथ पैर मुंह में चोटें आई हैं अधिक चोट आने पर सुशीला ठाकुर को जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर किया गया है।
बेगमगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है जिससे यह स्पष्ट हो सके की घटना रायसेन जिले की सीमा में हुई है या सागर जिले की सीमा में।

Related Articles

Back to top button