मध्य प्रदेश

सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । बटियागढ़ जनपद क्षेत्र अंतर्गत सेड़ारा ग्राम पंचायत के कुम्हरवार ग्राम के लिए जो कच्ची सड़क है जो ग्राम गड़ोला खांड़े पहुंच मार्ग है, उसकी स्थिति बहुत खराब है। बरसात के समय वह सड़क दल-दल में तब्दील हो जाती है। वहां के रहवासियों का कहना है कि बरसात के समय में हम सभी ग्रामीण इस रास्ते से निकलने में बहुत ही परेशान होते हैं। अगर कोई इंसान बीमार हो जाए तो उसे सीएचसी बटियागढ़ नहीं पहुंचा सकते है। इस मार्ग की लंबाई लगभग 1.5 किमी. है संबंधित अधिकारियों एवं शासन से समस्त रहवासी ग्रामीणों की अपील है कि मौके पर पहुंच कर मार्ग की हालत देखें और मुरमीकरण का आदेश करें। ग्रामीण महराज सिंह का कहना है कि इस गांव के लोग बहुत ही परेशानी का सामना कर रहे हैं इस मार्ग में बहुत ही गहरे-गहरे गढ्ढे है बरसात में आधे से ज्यादा पैर इस रास्ते में निकलते समय धस जातें हैं। एक बार जब एक महिला को सर्प ने काटा तो इसी मार्ग से उसे बटियागढ़ अस्पताल लाया गया लेकिन मार्ग से निकलने में समय अधिक लग गया जिस कारण वश महिला की मृत्यु हो गई। अगर रास्ता सही होता तो शायद महिला को इलाज मिल जाता और उसकी मृत्यु नहीं हो पाती।
बटियागढ़ तहसीलदार विजय कुमार साहू का कहना है कि वो ग्राम के सरपंच से बात करेंगे और आपका ज्ञापन भी आगे भैज देंगे और जो भी शासन का आदेश होगा कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button