नाबालिक स्कूली छात्र ने किया सुसाइड, प्रेम प्रसंग का मामला

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की, उदयपुरा थाना प्रभारी एम एल भाटी ने बताया की आत्महत्या से पूर्व बेबफाई स्टेटस सोशल मीडिया पर किया अपलोड 11 वी क्लास में पढ़ने वाले शिवम ने अपने ही घर मे लगाई फाँसी । वह एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र था ।
रायसेन जिले के उदयपुरा थाना अंतर्गत एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक 17 वर्षीय शिवम मेहरा आत्महत्या से पूर्व मृतक शिवम मेहरा ने एक बेबफाई वाला स्टेटस सोशल मीडिया पर अपलोड किया था । उक्त घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मृतक का पीएम सामुदायिक स्वास्थ्य उदयपुरा में कराकर मर्ग कायम कर लिया है पूरे मामले की पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है । किशोरावस्था में कई गयी गलती कितनी भारी पड़ती है मां बाप यह शिवम के माता पिता से समझा जा सकता है जिन्होंने अपनी एकलौता बेटा खो दिया हालांकि पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।



