धार्मिकमध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर राजकीय अवकाश की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अंजनी के लाल की जय, वीर हनुमान की जय” के गगनभेदी नारों के बीच आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी ज्योति परस्ते को दिया गया, जिसमें भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई ।
ज्ञापन में विभिन्न सामाजिक संगठनों—ब्राह्मण समाज, वैश्य समाज, जैन समाज, साहू समाज, चौरसिया समाज, पंजाबी सिख समाज, सिंधी समाज, बर्मन निषाद राज समाज, यादव पाल समाज, ठाकुर राजपूत समाज, प्रजापति समाज, सेन समाज, चौधरी समाज, विश्वकर्मा समाज सहित अनेक वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई । इसके साथ ही अधिवक्ता संघ, शासकीय एवं निजी स्कूलों के कर्मचारी, जनपद पंचायत, नगर पालिका परिषद सिहोरा के कर्मचारी संघ, पेंशनर समाज तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इसके उपरांत सिहोरा डाकघर में मुख्य अधिकारी श्री मिश्रा को भी पोस्टकार्ड के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रदेश सरकार से हनुमान जन्मोत्सव को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग दोहराई गई।
आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे अपने रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के माध्यम से व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, पोस्टकार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाएं, ताकि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर राजकीय अवकाश घोषित किया जा सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे, पूर्व भाजपा महामंत्री अरुण जैन, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता विकास दुबे, राजभान मिश्रा, एडवोकेट विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, नीरज सोनू पांडे, अंकुर खरे, के.के. पटेल, सुनील चक्रवर्ती, अशोक चौधरी, किशोरी साहू, सुधीर अवस्थी, रमेश परवानी, प्रकाश दुबे, मूलचंद विश्वकर्मा, प्रियांशु पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हनुमान जन्मोत्सव को राजकीय अवकाश घोषित किया जाए।

Related Articles

Back to top button