धार्मिकमध्य प्रदेश

हर सोमवार को भोलेबाबा का महाकाल बाबा की तरह करते हैं फूलों का श्रृंगार

युवा किराना व्यापारी अनिल चौरसिया बोले सब देवाधिदेव की मेरे परिवार पर असीम कृपा है
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
शहर के महात्मा गांधी वृद्धाश्रम के समीप अशोक नगर वार्ड 13 युवा किराना व्यापारी अनिल चौरसिया द्वारा शिवालय की स्थापना कराई है। भोलेबाबा के मंदिर पहुंचकर अनिल चौरसिया शिवलिंग का विशेष श्रृंगार महाकाल बाबा तीर्थ नगरी उज्जैन की तर्ज पर फूलों और सफेद पीले चन्दन से करते हैं। वे ऐसा सालों से कर रहे हैं। हरेक सोमवार वह शिव मंदिर पहुंचकर सुबह सफेद पीले गुलाब के फूलों मोगरा सेवंती गेंदा पीले नारंगी गेंदा के फूलों से व्यवस्थित तरीके से श्रृंगार करते हैं। भोलेबाबा की शिवलिंग को सफेद पीले और लाल चंदन से तिलक लगाकर सजाते हैं। किराना व्यापारी अनिल चौरसिया ने बताया कि उन्हें औघड़दानी का श्रृंगार करने से मन को सुकून मिलता है शांति और प्रेम का एहसास होता है।भोलेनाथ पार्वती माता की चौरसिया परिवार पर असीम कृपा आशीर्वाद बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button