श्री दुर्गा उत्सव और आचार संहिता का पालन कराने को लेकर हुई चर्चा
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
सिलवानी। बुधवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से एसडीओपी अनिल मौर्य, तहसीलदार डाॅ. हर्ष विक्रमसिंह, थाना प्रभारी डीपी सिंह, नगर परिषद सीएमओ सुनील जैन सहित श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिक ग्रुप एडमिन, झांकी समिति सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में आगामी दुर्गा उत्सव और विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता का पालन करने के विषय पर चर्चा हुई।
बैठक में तहसीलदार डाॅ. हर्ष विक्रमसिंह ने बताया कि दुर्गा उत्सव धूमधाम से मानना है, पर सभी को आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन भी करना है। श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी से नगर में लगने वाली सभी झांकियां की सूची बनाकर प्रशासन को सौंपने को कहा। वहीं उपस्थित जनों से श्री दुर्गा उत्सव पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के विषय में चर्चा की।जिस पर उपस्थित श्री हिंदू उत्सव समिति और गणमान्य नागरिकों द्वारा बताया गया कि दशहरे पर्व पर निकलने वाले चल समारोह के लिए दशहरे मैदान पर लाइट की व्यवस्था की जाए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का पालन करने और त्योहार शांति और सौहार्द से मनाने की अपील भी की है। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग आदर्श आचार संहिता का पालन करें। साथ ही कोई भी ऐसी सामग्री जो किसी पार्टी या दलों से संबंधित को सोशल मीडिया वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर ना करें। एसडीओपी अनिल मौर्य ने कहा कि झांकी में पुलिस की व्यवस्था तो की जाएगी साथ में समिति के सदस्य भी झांकियां में रात के समय जरूर रुके।
इस अवसर पर महेश नामदेव, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी, सलीम काजी, इल्याज ताज, गजेन्द्र गुप्ता, जयबाबू जैन, तुलसीराम यादव, निर्मल जैन, कालू मताम्बर, प्रियांश राजपूत, महेन्द्र यादव दीपक सोनी, संजीव जैन, दिनेश चौरसिया, शुभम साहू, आषीष सैनी आदि उपस्थित रहे।



