मध्य प्रदेश

अभिषेक जैन पीएससी में चयनित 38वां स्थान प्राप्त किया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। वर्ष 2020 में भी सीएसआई आर नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.38 पर्सेंटाइल के साथ संपूर्ण भारत वर्ष में 106 वां स्थान पर रहे। दमोह जिले के छोटे से गांव बिलाई (बनगांव) के सामान्य परिवार के बेटे अभिषेक जैन (बिट्टू) ने एक बार पुनः गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। वर्ष 2020 में नेट में 99.38 पर्सेंटाइल के साथ संपूर्ण भारत में 106 वें स्थान पर आने के बाद पुनः एमपीपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर हेतु आयोजित परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल कर अपना चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए सुनिश्चित किया है। दमोह जिले के गौरव में एक ओर नाम सम्मिलित हुआ, जिसमें जैन समाज को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ । समाज के सामान्य वर्ग में अनेक प्रतिभाएं छुपी हुई है जिन्हें समाज के प्रयासों से ओर अधिक संख्या में निखारा जा सकता है। स्वयं के ओर सामान्य परिवार के संघर्ष भरी कठिनाइयां इस प्रतिभा को निखरने से नहीं रोक पाए, प्रतिभाएं किसी साधन की मोहताज नहीं होती, फिर भी समाज की बहुत सी प्रतिभाएं संघर्ष के बोझ तले दबकर प्रकाशित नहीं हो पाती है। इस बच्चे ने संघर्ष पूर्ण जीवन के बावजूद अपनी प्रतिभा को साकार रूप दिया है। जैन समाज को इस गौरव को आधार बनाकर आने वाले समय में समाज में छुपी प्रतिभाओं को आगे आने में सार्थक भूमिका निभाने की आवश्यकता है। इस उभरते हुए दीप्तिमान सितारे को परिवार के वरिष्ठ जन बिलाई परिवार दमोह धरमचंद जैन (बड़े पापा), मुकेश जैन (चाचा) सहित जयकुमार जैन, संतोष जैन अशोक जैन राजेश जैन (कुढ़ई परिवार) दमोह, विजय जैन, मनोज जैन (बिलाई), दीपक जैन, डॉ अमित जैन दमोह , वीरेंद्र जैन शिक्षक, महेंद्र दीपमाला चंदेरिया, देवेंद्र जैन, दीपक जैन, चक्रेश जैन एवं सकल जैन समाज ने इस परिवार के संघर्ष की सराहना करते हुए अभिषेक जैन (बिट्टू) बिलाई को बहुत बहुत बधाई के साथ उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button