मध्य प्रदेश

शैक्षणिक सत्र 2021-22:10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड कल से, घर से ही देनी हाेगी परीक्षा

विद्यार्थियों को एक साथ​​​​​​​ मिलेंगे 2 से 3 प्रश्नपत्र
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से 28 जनवरी तक और कक्षा 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से 31 जनवरी तक टेक होम के रूप में संचालित की जाएगीं। प्रभारी डीईओ एमएल राठौरिया ने बताया प्री-बोर्ड परीक्षा संचालन के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।
सभी विद्यार्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रश्न पत्र से कम से कम एक दिन पूर्व उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थियों को बार-बार विद्यालय न बुलाना पड़े इसके लिए एक साथ 2 से 3 प्रश्न-पत्र एक साथ उपलब्ध कराए जा सकते हैं। 10वीं के विद्यार्थियों को शेष समस्त उत्तर पुस्तिकाएं 28 जनवरी को और कक्षा 12वीं के लिए शेष सभी उत्तर पुस्तिकाएं 1 फरवरी तक शाला द्वारा निर्धारित तिथि तक शाला में जमा करनी होंगी। सभी विषय शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों द्वारा की गई गलतियों में सुधार के लिए 5 फरवरी 2022 तक सूचित करेंगे।

Related Articles

Back to top button