क्राइम

बीड गार्ड के साथ मारपीट. आरोपी पहुंचे जेल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l वन परिक्षेत्र बड़वारा बरही के अंतर्गत कुआं बीट बीड गॉर्ड चंचल पांडे के साथ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया l पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के निर्देशन. एसडीओपी विजयराघवगढ़ एवं थाना प्रभारी बरही के मार्गदर्शन में खितौली चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा अपने स्टाफ के साथ आरोपी कमलेश गौंड. सुरेश गौड़ तथा विजय भुमिया को गिरफ्तार किया l चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि वन परिक्षेत्र बड़वारा. बरही के अन्तर्गत कुंआ बीड गॉर्ड चंचल पांडे को आरोपी
एक राय होकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालकर मारपीट की एवं शासकीय वाहन को छतिग्रस्त कर नुकसान करने की रिपोर्ट पर थाना बरही मैं अपराध क्रमांक 302/2022 धारा 294, 506, 353, 332, 427, 34 भादवि कायम कर विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट प्राप्त कर जेल में दाखिल कराया गया है।

Related Articles

Back to top button