मध्य प्रदेश

मुहम्मद आसिफ अंजुम शासकीय शिक्षक संघठन के प्रांतीय संघठन मंत्री नियुक्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। शासकीय शिक्षक संगठन की प्रांतीय बैठक भोपाल में आयोजित की गई जिसमें संघठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की अनुशंसा पर प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे द्वारा आसिफ अंजुम को प्रांतीय संघठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इस दौरान आसिफ अंजुम नें दमोह पहुंचकर अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी दमोह से सौजन्य भेंट की तथा अपना नियुक्ति पत्र सौंपा तत्पश्चात संघठन के पदाधिकारियों को अस्वस्थ कराया कि, मुझे प्रांतीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों नें जो जिम्मेदारी सौपी हैं उसपर मैं पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करूँगा। आसिफ अंजुम को दमोह के शासकीय शिक्षक संघठन व अन्य संघ के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के शुभकामनायें प्रेषित की जिसमें, विष्णु शर्मा , नीरज नायक, अजेंद्रसिंह ठाकुर प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोहर दुबे प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ, प्रेमसिंह ठाकुर (जिला अध्यक्ष) राकेश हजारी प्रांतीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश लिपकीय वर्ग कर्मचारी संघ, डाँ.मोहन सिंह आदर्श जिला अध्यक्ष अजाक्स, सत्यनारायण तिवारी जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, प्रमेन्द्र जैन जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, महेंद्र जैन,विजय शर्मा जिलाध्यक्ष वाहन चालक संघ, प्रमोद अहिरवार चतुर्थ श्रेणी संघ, के आर पाण्डेय जिलाध्यक्ष स्वस्थ विभाग, मेहमूद सिद्दकी जिलाध्यक्ष अपाक्स, बी एम दुबे, आशाराम पटैल जिलाध्यक्ष राजस्व कर्मचारी संघ,विपिन चौबे, नवनीत स्वामी, अब्दुल रशीद खान आबिद खान, अजय जैन, पं. राकेश उपाध्यक्ष, पं. श्रीकृष्ण कांत पाण्डेय, राजीव विश्वकर्मा, पं.रामप्रकाश शुक्ला, अफजल खान सहित साथियों द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

Related Articles

Back to top button