मध्य प्रदेश

MPTET में हुई धांधली के बाद अब MP पुलिस भर्ती परीक्षा में भी फर्जीवाड़ा!

पहले बताया क्वालिफाई, फिर नॉट क्वालिफाई। मामा शिवराज की भांजीयो और भांजो के भविष्य से सीधा खिलवाड़।
रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा ।
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती चयन परीक्षा में धांधली के आरोप लगने लगे हैं। इसी को लेकर सोमवार को रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील के छात्रों ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री मध्य प्रदेश के नाम उदयपुरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि तत्काल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाए एवं दोबारा एग्जाम कराए जाएं। आरोप लगाते हुए अनेक कैंडीडेट्स ने कहा कि अनेक कैंडिडे्टस को ऑनलाइन रिजल्ट में पहले क्वालिफाई दिखाया गया। जब उन्होंने इसका प्रिंटआउट निकाला तो उसमें सेकेंड स्टेज में नॉट क्वालिफाई लिखा हुआ आया। धांधली के शिकार अनेक अभ्यर्थी ने रोते हुए कहा कि गड़बड़ी हुई है कैटेगरी वाइस अधिक नंबर वाले छात्र छात्राओं को अपात्र जबकि कम नंबर वाले छात्र-छात्राओं को पात्र कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button