21, कन्याओं के पैरों को धुलाकर, श्रीराम जन्मोत्सव पर्व सौहार्द पूर्ण उल्लास के साथ मिलकर बच्चों को सच्ची मित्रता का महत्व समझाया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान. कटनी । सम्पूर्ण भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से गाजे-बाजे ढोल नगाड़ों के साथ मिलकर प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर सर्वधर्म जनसेवा समिति द्वारा तिलक कालेज रोड खिरहनी जाग्रति कालोनी में स्थित सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी के निवास स्थान पर प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम गाजे-बाजे ढोल नगाड़ों के साथ मिलकर 21 कन्याओं के पैरों को धुलाकर उन्हें आसन पर विराजमान कर रोली तिलक वंदन लगाकर उन्हें भोजन कराया गया । इस दौरान समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें आपस में एक-दूसरे के साथ मिलकर सच्ची मित्रता निभाते हुए आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया । यथाशक्ति उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात शाम को महिला सशक्तिकरण मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका समाजसेवी श्रीमती क्रांति चौबे, रोशन नगर से श्रीमती लक्ष्मी रजक एवं जाग्रति कालोनी रामायण महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष सराहनीय व्यवस्था में सुश्री अदिति तिवारी, श्रीमती अंशुल आनन्द तिवारी. श्रीमती माया दुबे, श्रीमती मिंटू सुजीत दुबे. श्रीमती सुधा तिवारी. श्रीमती बीना सेठी, श्रीमति क्रांति दुबे, श्रीमती मधु प्यासी, श्रीमती मीना विश्वकर्मा सहित सभी मातृशक्तियों की गरमामयी उपस्थित में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।


