मध्य प्रदेश

अमेहटा कैमोर सीमेंट प्लांट CSR फंड से बने कटनी मेडिकल कॉलेज

रेल वाशिंग पिट रोजगार ट्रांसफार्मर घटिया खाद बीज पर भी किया ध्यान आकर्षण
मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस नेता ने उठाई मांग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कटनी आगमन पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कटनी कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है इसमें जिले की प्रमुख मांगो एवं ज्वलंत समस्याओं निराकरण का आग्रह किया है।
जिसमें कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु प्रमुख रूप से कटनी जिले के अमहटा एवं कैमोर सीमेंट प्लांट के सीएसआर फंड से कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाएगी कृपया मायनिंग कॉन्क्लेव में इस पर विचार करने का कष्ट करें।
कटनी जिले की बहुप्रतीक्षित मांग शासकीय मेडिकल कॉलेज, शा. इंजीनियरिंग कॉलेज, शा. नर्सिंग कॉलेज की घोषणा का इंतजार मुख्यमंत्री जी के कटनी आगमन पर कटनी जिले की जनता कर रही है। यह भी ध्यान आकर्षण आवश्यक है कि कटनी जिले से 100 किलोमीटर दूर ही मेडिकल कॉलेज है।
कटनी जिले में नव स्थापित अदानी एसीसी सीमेंट प्लांट एवं जेके व्हाइट पुट्टी बिरला व्हाइट पुट्टी इत्यादि प्लांट में कटनी जिले शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने हेतु दिशा निर्देश देने की मेहरबानी करें।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कटनी शहर की पेयजल समस्या के समाधान हेतु बिलहरी में निर्माणाधीन नर्मदा नहर का पानी नजदीक के कटनी नदी में पहुंचना आवश्यक है पिछले 20 वर्षों से कटनी जिले में बन रही नर्मदा नहर के निर्माण में हो रहे विलंब आपका ध्यान आकर्षण चाहता हूं।
उन्होंने किसानो की समस्याओं पर ध्यान आकर्षण करते हुए प्रेषित पत्र में उल्लेखित किया है कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के अधिकतर ट्रांसफार्मर खराब है जिससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं विभाग ट्रांसफार्मर बदलने में असफल है किसान हैरान एवं परेशान है सुधार की अपेक्षा है।
कटनी जिले में घटिया खाद एवं बीज विक्रय से किसान ठगा महसूस कर रहा है जिसकी तत्काल जांच की अपेक्षा कटनी जिले की जनता आप से कर रही है।
कटनी देश के प्रमुख रेल जंक्शन रेल यार्ड एवं चार रेलवे स्टेशन वाला एकमात्र रेल जंक्शन है जहां पर ट्रेनों को साफ सफाई हेतु वाशिंग पिट की स्थापना पूर्व के वर्षों में थी जो कई वर्षों से बंद है आपसे आग्रह है कि प्रधानमंत्री जी एवं रेल मंत्री जी से चर्चा कर कर पुराने बंद पड़े वाशिंग पिट का नव निर्माण कर प्रारंभ कराने की कार्रवाई की घोषणा करें जिससे कटनी से महानगरों तक ट्रेन प्रारंभ हो सके ध्यानाकर्षण पत्र पर सद्भावना पूर्व विचार कर समाधान करने की मेहरबानी करने आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button