Ambulance नहीं मिली तो ठेले में बेटे का शव लेकर Hosptal पहुंचा बाप
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रीवा। एमपी के रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र से हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां पर रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा पंचनामा कार्यवाही की और घटना की जांच शुरू की गई । घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल तक ले जाना था लेकिन प्रशासन उन्हे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करा पाया जिसके कारण सोमवार की सुबह परिजन बेटे के शव को हाथ ठेले पर ही लेकर पोस्टमार्टम के लिए नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन सिस्टम की लचर व्यवस्था के चलते अस्पताल में डॉक्टर ही उपस्थित नही थे।
बताया जाता है कि रविवार की रात नईगढ़ी नगर परिषद अंतर्गत निवासी 25 वर्षीय मनीष पटेल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजनो ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू की सोमवार की सुबह पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाना था लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध न पाने के कारण परिजन शव को हाथ ठेले पर रखकर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सुबह परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल से डॉक्टर ही नदारत थे मृतक के परीजन शव को हाथ ठेले में लिए घंटो अस्पताल परिसर में भटकते रहे।



