राहुल गांधी की यात्रा में भाजपा ने करवाया हमला, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । असम के मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने तथा भारत जोड़ों न्याय यात्रा की सफलता से घबराकर राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा के काफिले पर कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये हमले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा स्थानिक घंटाघर कटनी में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कहा कि पिछले दो दिनों में भारत जोड़ों न्याय यात्रा के काफिलों पर सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं की गई है भाजपा कांग्रेस की न्याय यात्रा पर हमला करवा रही है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ों न्याय यात्रा असम में प्रवेश करते ही असम की भाजपा समर्थित सरकार द्वारा व्यवधान पैदा किया जाने लगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनु दीक्षित ने कहा कि अफसोस की बात है कि भाजपा विशेषकर इसके सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा जो कि असम में इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की पूरजोर कोशिश कर रहे है ।
शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी ने कहा हमारे देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े लोगों के लिए न्याय की मांग करने के उद्देश्यों को लेकर की जा रही है।
पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने कहा लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन काका व कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा राहुल गांधी जी के ऊपर हमला की निंदा करते हुए कहा असम सरकार हिंसा करा रही है यह उनकी हताशा के अलावा और कुछ नहीं है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा एवं पूर्व पार्षद मंजू निषाद ने कहा उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को हटा दिया गया तथा जानबूझकर बीजेपी की भीड़ इकठ्ठा की गई।
वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर ने कहा असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भाजपा समर्थित उपद्रवियों, गुण्डो द्वारा न्याय यात्रा पर हमला किया गया है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, जॉर्ज डेविड रॉबिन पीटर डब्बू विश्वकर्मा, हरनाम सुंदरानी, नासिर भाई, रुक्मणी पांडे, कविता पाठक, अल्बीना डेविड, पूनम चौधरी, कयूम भाई, अजय कछवाहा, रमेश अहिरवार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



