समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की होगी खरीदी

उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारम्भ
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारम्भ होगा। इस संबंध में मेरी माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से चर्चा हुई है। उपार्जन के लिए राज्य की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
ज्ञातव्य हो कि प्रदेश सरकार इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की खरीदी को मूंग में जहर होने की बात कह कर इनकार कर दिया था। और इस वर्ष खरीदी के केन्द्र सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजा था। जिससे किसानों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया था और किसान सड़कों पर उतर आए और आंदोलन करने लगे थे।



