मध्य प्रदेश
उमरियापान ग्राम प्रधान पुत्र सतीश चौरसिया का सराहनीय सहयोग, घर घर पहुंच शुद्ध पेयजल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । करीब एक सप्ताह से मिट्टी युक्त पानी पीने के लिए समस्त वार्ड के ग्रामवासी पानी पीने के लिए मजबूर थे। ग्राम वासियों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान उमा सोमनाथ चौरसिया के पुत्र सतीश चौरसिया ने अपने खेत के दो निजी बोर से गांव मैं वाटर सप्लाई के बोरिंग में पानी डालकर शुद्ध पेयजल सप्लाई की पहल की गई । शुद्ध पेयजल सप्लाई की सार्थक पहल की है। जिसमें बोर को नल जल योजना के तहत ट्यूबवेल से कनेक्ट पाइप लाइन बिछाई जिससे बोरवेल से वार्डों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई शुरू की गई जिससे ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली शुद्ध पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने में सराहनीय योगदान सतीश चौरसिया, सुबराती भाईजान, मुकेश पटेल, जगन्नाथ यादव, बसंत पटेल, बल्ली पटेल का सराहनीय योगदान रहा।



