मध्य प्रदेश

पिड़रई सेल्समैन के द्वारा लगातार की जा रही हैं अनियमितता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान
। जहां सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को राशन मिले, वही कर्मचारियों के द्वारा हितग्राहियों को लगातार परेशान करने की खबरें लगातार आती रहती है। इसी कड़ी में पिड़रई के सैल्समैंन की लगातार शिकायत आ रही हैं और ग्राम पिड़रई के ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि हमको समय से राशन नहीं मिलता जब अगला महीना खत्म हों जाता हैं तब हमको राशन मिलता हैं सूत्रों ने बताया कि ये सेल्समैन का गणित है ताकि अगले महीने का भी राशन इनको वितरित न करना पड़े जनता जब सेल्समैन से पूछती है कि इस महीने का राशन नहीं मिला तो कह दिया जाता है कि अभी तो मैंने राशन वितरित किया है। राशन वितरित करने ये नहीं इनके नौकर जाते है क्यूँकि इनके पास समय ही कहां है राशन दुकान जाने का न ही ग्रामीणो से फिंगर लगवाने का, नौकर राशन वितरित करने जाते है तो उनके पास ग्रामीणो से बात करने का लहजा भी सही नहीं रहता है बिचारे गरीब तबके के लोग है शांति से नौकर की बात सुनकर चले जाते है। ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि नवम्बर माह का राशन हमको नहीं मिला जो कि फरवरी चलने लगी जो कि नियमानुसार हर माह का राशन हर माह बटना चाहिए पर सेल्समैंन के द्वारा नियमो को ताक में रखकर काम किया जा रहा हैं। नवम्बर माह का राशन सेल्समैन के द्वारा आहरित कर लिया गया हैं, पूछने पर कह दिया जाता हैं की अगले माह बाट दूगां आखिर यह प्रश्न खड़ा होता हैं कि नवम्बर माह का राशन गया कहां जो कि जांच का विषय हैं।अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणो के द्वारा वीडियों बनाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की गई थी कि हमको राशन नहीं मिला पर सेल्समैंन की तानाशाही से सब परेशान हैं जब ये राशन दुकान राशन वितरित ही नहीं करने जाते तो इनको क्या पता की इनकी राशन दुकान में क्या हो रहा हैं। ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि न ही हमको शक्कर मिलती न ही मिट्टी का तेल, न ही नमक हमको मिलता हैं। सूत्रों से जानकारी लगी हैं कि सेल्समैन का गणित इतना तेज हैं कि ऐसे व्यक्ति को राशन वितरित करने के लिए रखा जाता हैं जिसका विरोध न हों ताकि इनको ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े। लगातार विवादो और शिकवा- शिकायत के बाद भी दो- दो दुकानों की कमान सेल्समैंन को थमा दी गई। ग्राम पंचायत पिड़रई एवं पोड़ी कला बी की जनता सेल्समैंन से बेहद परेशान हैं अगर इनकी उच्च जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button