मध्य प्रदेश

थाने में हुआ सुंदरकांड का आयोजन, एएसपी हुए शामिल

सिलवानी। मंगलवार की शाम भोपाल मार्ग पर स्थित थाना परिसर में सुंदर कांड पाठ का धार्मिक आयोजन किया गया। इस आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र शर्मा, टीआई माया सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
शाम को प्रारम्भ हुए सुंदरकांड पाठ को नगर रामायण सेवा मण्डल के कलाकारों द्वारा संगीतमय और ताल के साथ प्रस्तुति की। सुन्दर कांड के पश्चात भजन संध्या में एडिशनल एसपी अमृत मीना अपने आपको नही रोक पाए । और स्वयं भी भक्तिमय भजन गाकर सुंदरकांड पाठ में बैठे श्रोताओं एवं भक्तजनों को भी भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने कर्म के साथ भगवान के भजन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। इसलिये प्रतिदिन समय निकाल कर भजन अवश्य करना चाहिये।

Related Articles

Back to top button