मध्य प्रदेश

साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरो पर आई मुस्कुराहट

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले के केसली विकास खण्ड के ग्राम नयानगर में शनिवार को संस्था में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक पंडित बृजबिहारी पटेरिया रहे, विशिष्ट अतिथि में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में कक्षा नवमी के 37 छात्र-छात्राओं एवं माध्यमिक शाला के 14 छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
उपस्थित सभी अतिथियों ने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया तथा सभी बच्चों को आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया। विधायक द्वारा संस्था का परीक्षा परिणाम 100% आने पर बच्चों एवं संस्था के प्राचार्य व शिक्षकों की प्रशंसा की गई, हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी मैं उन्नयन करने हेतु आश्वासन भी दिया गया,
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन जी, गौरझामर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतमजी, बडड्वान जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नन्हे भाई, सुधीर भाई एवं ग्राम के प्रकाश लोधी ग्राम की सरपंच, उप सरपंच एवं पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश दुबे, जनपद सदस्य मुन्नालाल लोधी, केसली विकासखंड सहायक संचालक रूपल जैन, माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल के समस्त शिक्षक तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अतिथियों का संस्था प्राचार्य अजय कुमार जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण साहू शिक्षक द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जाहिर की एवं छात्र-छात्राओं के माता-पिता के भी चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button