धार्मिक

भाव से भजने वालों को मिलते हैं मेरे गोविंद : आचार्य पीलेश

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। गढ़ी रेंज मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा, प्रवचन में कथावाचक राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य श्री पीलेश कृष्ण जी महाराज ने कहा कि भगवान की प्राप्ति ज्ञान, साधना, आदि से हो अथवा ना हो लेकिन विशुद्ध प्रेम करें तब यह निश्चित है कि भगवान मिलेंगे ही।
भगवान की लीला समाप्त करने के पूर्व उद्धव ने प्रश्न किया थाकि भगवान आपके इतने अवतारों में आपने प्रेम से भोजन कहां किए मेरे गोविंद कहते हैं एक शबरी के झूठे बेर और विदुरानी के दिए हुए केले के छिलकों इन दोनों में ही भाव और विशुद्ध प्रेम था।
भावतः भगवान की प्राप्ति भाव और विशुद्ध प्रेम से ही संभव है मुख्य यजमान श्री कृष्ण गोपाल माहेश्वरी जी ने बताया कि यह कथा 19 तारीख तक चलेगी समय 1 से सायं 5 तक रखा गया है और उन्होंने बताया कि कल कृष्ण गोपाल जी का जन्मोत्सव है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से पधारने का निवेदन भी किया।
गढ़ी रेंज प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में दर्शन लाभ लेने पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी।

Related Articles

Back to top button