मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक सम्पन्न, संगठन की गतिविधियों कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय के मुख्य अतिथि में हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श हुआ। जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन प्रभारी रामकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, प्रदेश सदस्य रविंद्र चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मिट्ठूलाल धाकड़, संतोष लोधी सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है। पिछड़ों को उनका अधिकार देने का काम सिर्फ भाजपा ने ही किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की किए गए कार्यों को और जन कल्याण कारी योजनाओं को हमें हर बूथ तक ले जाना है। राज्य एवं केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाएं अपने बूथों पर पहुंचकर हितग्राहियों तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button