सीईओ उदयपुरा के खिलाफ 125 घंटे धरने बैठे संयुक्त मोर्चा को उदयपुरा विधायक ने दिया समर्थन, पंचायत के हितग्राही हो रहे है परेशान
रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । जहाँ मप्र सरकार की जनहितेषी योजनाओ के लाभ के लिए उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतो के हितग्राही 5 दिन से परेशान हो रहे है । वही सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद सदस्य एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी 5 दिन यानि 125 घंटो से परेशान सीईओ को हटाने के लिए धरने पर बैठे हुए है । वही शनिवार को उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल (कांग्रेस) ने अपना समर्थन दिया है । वही सीईओ को हटाने की मांग को लेकर बैठे हुए है और क्रमिक आंदोलन के बाद नर्मदा नदी में “जल सत्याग्रह ” करेंगें ।
रायसेन जिले के उदयपुरा के जनपद पंचायत प्रांगण में सीईओ के अड़ियल रैवये के विरोध में 5 दिन यनि 125 घंटो से बैठे हुए संयुक्त मोर्चे के समर्थन में जहाँ एक और उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल (कांग्रेस )0ने समर्थन दिया वहीं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए हितग्राही भटक रहे है । इन योजनाओं का काम सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद सदस्य एवं पंचायत कर्मियों के द्वारा होने है । वही आंदोलन में बैठे लोगों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नही होने पर क्रमिक भूख हड़ताल एवं नर्मदा “जल सत्याग्रह” किया जाएगा । वही परेशान हितग्राहियों के संबंध में सचिव ने अपनी बात मीडिया को बताई।



