मध्य प्रदेश
क्रिसमस सेलिब्रेशन में छात्र छात्राओं ने दी मनमोहक झांकी प्रस्तुति

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सोमवार को ग्रीस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल उमरियापान में यीशु मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन छात्र छात्राओं की स्पेशल मॉर्निंग असेंबली में मनाया। कक्षा ग्यारहवीं एवं कक्षा तीसरी के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। जिसकी अगुवाई में विद्यालय की प्राचार्य अंजलि जेकब द्वारा की गई । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। बच्चों ने इस छोटे से कार्यक्रम में बहुत आनंद उठाया मॉर्निंग असेंबली के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को गिफ्ट बांटे गए।



