मध्य प्रदेश

MP Board परीक्षा में हुए बदलाव : छात्राें काे इस बार नहीं मिलेगी दूसरी काॅपी, एक ही काॅपी पर हल करना हाेगा पूरा पेपर

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं। इसलिए केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यही नहीं संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ये निर्देश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने हायर सेकंडरी और हाई स्कूल परीक्षा की तैयारियां को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिए। इसके साथ ही मूल्यांकन की तारीख भी घोषित कर दी गई। बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन 20 मार्च से कराने के लिए कहा गया है। बैठक में सभी संभागों के संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ व उनके प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक व उनके प्रतिनिधि सहित शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
डीईओ एमएल राठौरिया ने बताया वार्षिक बोर्ड परीक्षा में मदद के लिए तैयार किया वीडियो “बातें काम की”: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाई स्कूल परीक्षाओं में विद्यार्थियों की मदद के लिए बातें काम की शीर्षक से वीडियो तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का संवर्धन, अनुशासन और मनोबल में वृद्धि करना है। इस वीडियो की विषय वस्तु इस प्रकार बनाई गई है कि इनका लाभ विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों तथा सभी आयु वर्ग एवं व्यवसाय के लोगों को प्राप्त होगा। मंडल द्वारा परीक्षा के आयोजन से पहले बातें काम की श्रृंखला के तहत परीक्षा की तैयारी शीर्षक से वीडियो माध्यमिक शिक्षा मंडल के सोशल मीडिया चैनल पर अपलोड किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसका लाभ लें सकें।
जिला पंचायत सीईओ काे बनाया नाेडल अधिकारी….
माशिमं के सचिव ने कहा कि सभी अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा की तैनाती पहले पेपर से ही सुनिश्चित कर ली जाए। बोर्ड परीक्षा के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस बार परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसलिए केंद्राध्यक्षों की सूची जारी कर उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले ट्रेनिंग भी कराई जाएगी ताकि परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो पाए।
परीक्षा में ये हुए हैं बदलाव…..
इस बार परीक्षा में विद्यार्थियों को दूसरी कॉपी नहीं मिलेगी। एक ही कॉपी पर पूरा पेपर हल करना होगा।
परीक्षा में पिछले वर्ष की रखी हुइर् कॉपी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
इस बार हाई स्कूल के तीन विषयों और हायर सेकंडरी में एक विषय की परीक्षा में कॉपी पर बार कोड लगाए जाने की प्रक्रिया भी पहली बार होगी।
इस संबंध ने अंजू भदौरिया, नवागत सीईओ जिपं रायसेन का कहना है कि सुरक्षा और गाेपनीयता संबंधी मिले हैं निर्देश….
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकंडरी और हाई स्कूल परीक्षा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई थी। इसमें सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button