सांसद हिमाद्री सिंह के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान लोगों ने पुलिस के बचाव और राहत कार्यों की सराहना की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने थाना उमरियापान एवं थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्रामों घुघरी, पिपरिया शुक्ल, ठिर्री, पौड़ी खुर्द का दौरा किया गया । बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत कैंप में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों के हाल-चाल पूछे।
इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों ने स्थानीय समाजसेवी और पुलिस प्रशासन के कार्यों की खुलकर प्रशंसा सांसद हिमांद्री सिंह से की । स्थानीय लोगों ने कहा पुलिस ने दिन रात मेहनत करके लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनकी जान की रक्षा की। उल्लेखनीय है कि कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निवासरत ग्रामीण जनों को सुरक्षित जल भराव वाले क्षेत्र से निकालकर राहत शिविरों में भेजने हेतु अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की थी । पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन में तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतृत्व में बचाव एवं राहत कार्य हेतु टीम बनाई थी जिसमें थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा मोहम्मद शाहिद खान एवं थाना प्रभारी उमरियापान सिद्धार्थ राय को शामिल किया गया था। दिनांक 22 जुलाई 2024 से पूरी टीम लगातार 24 घंटे राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाकर उनकी आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर की गई । भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलामंत्री विजय दुबे, मण्डल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, जितेंद्र अरोरा, अश्वनी शुक्ला, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, राजा चौरसिया, संतोष दुबे, जयपाल सिंह, रमन शुक्ला, संतोष नामदेव, लकी चौरसिया, बलराम गर्ग, सीईओ यजुर्वेन्द्र कोरी, एसडीओपी स्लिमनाबाद अखलेश गौर, उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीयों की मौजूदगी रही।


