मध्य प्रदेश

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने की सजावट

सिलवानी । ज्ञान सागर मिडिल स्कूल सिलवानी में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए स्कूल द्वारा दीवाली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश पूजन और प्रार्थना के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूल संचालक प्रदीप कुशवाहा एवं प्राचार्या सोनम कुशवाहा ने विद्यार्थियों को बताया कि दीपावली क्यों मनाई जाती है। दीपक जलाने का महत्व, गोवर्धन पूजन, भाई दूज, मोर पंख आदि के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही संदेश दिया कि हमारा भाग्य हमारे कर्मों से परिभाषित होता है और इसलिए हमें जीवन में हमेशा सही काम करने चाहिए। हमें सदैव भगवान श्रीराम से प्रेरणा लेनी चाहिए। दीपावली का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि इसका सामाजिक, आध्यात्मिक पौराणिक, ऐतिहासिक और आर्थिक महत्व भी है। इस मौके पर उन्होंने दीपावली त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button