मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्विटर के माध्यम से दी है। संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं, उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था जिसमे उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे आने वाले कार्यक्रमों में वर्चुअली ही शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री चौहान, कोरोना की पहली लहर के दौरान भी संक्रमित हो चुके हैं, जिसके चलते उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ : चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि “मध्य प्रदेश में अब कोरोना की संक्रमण दर घटकर 2% रह गई है। आज 1,222 केस ही आये हैं, लेकिन खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि समस्त स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते रहिये। मास्क लगाइये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिये। मैंने अपना RTPCR COVID19 टेस्ट कराया है जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है साथ ही यह आग्रह है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथी भी तुरंत प्रभाव से अपने आप को आइसोलेट कर लें।

Related Articles

Back to top button