मध्य प्रदेश

तालाब निर्माण कार्य में जमकर भृष्टाचार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत खंदबारा में 1 वर्ष पूर्व तालाब निर्माण निर्माण कराया गया था जो की गुणवत्ता हीन होने के कारण 1 दिन भी नहीं रोक पाया पानी, बता दें कि यह तालाब वाटर सेट विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया गया था जिसमें ठेकेदार एवं इंजीनियर की मिलीभगत के कारण भ्रष्ट तरीके से इस तालाब का निर्माण कार्य किया गया था लेकिन शासन प्रशासन इसे नजरअंदाज करते हुए कोई कार्यवाही नहीं कर रहे और संपूर्ण राशि का दुरुपयोग कर शासन की राशि का दुरुपयोग किया गया है आज दिनांक को जैसे ही ठेकेदार द्वारा पुनः कार्य चालू कराया गया उसमें भी ठेकेदार एवं इंजीनियर की मनमानी रवैया सामने आई जिसमें पाया गया कि ठेकेदार द्वारा तालाब के ही नाले की मिट्टी सीमेंट में मिलाकर तालाब की मुख्य धार जहां से है वहां पर फीलिंग कर रहा है, पूर्व सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार तालाब निर्माण की स्वीकृत राशि लगभग ₹700000 से कराया गया तालाब का निर्माण जोकि पूर्णता गुणवत्ता हीन पाया गया ना उसमें पत्थर की पिचिंग और न तरीके से मिट्टी की फीलिंग हुई ।

Related Articles

Back to top button