कटनी आगमन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का युवाओं ने किया जोरदार स्वागत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सांसद खेल महाउत्सव में विगत दिवस कटनी पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का स्वागत बजरंग वाड़ा, पीरबाबा मार्ग में भाजयुमो जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा युवा कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से फूल मलाओ के साथ जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के साथ पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम् तिवारी का कार्यक्रम स्थल पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप के बीच युवा मोर्चा द्वारा लगाए जा रहे जोरदार नारो के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का स्वागत करने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दी। इस बीच भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में सिलौडी क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे। स्वागत समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष द्वय शिवम् पांडे, अनंत उर्मलिया, सुमित जायसवाल, अजय माली, राहुल ठाकुर, जिला महामंत्री अमित पुरी गोस्वामी, जगदीश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी निहाल सोनी, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, जिला मंत्री द्वय सौरभ दुबे, अतिन अग्रवाल. नवल चतुर्वेदी. आदर्श रिशु टोडा. प्रवीण पांडे . पार्थ दुबे . नीरज भूटानी. अक्षत श्रीवास्तव, राघवेंद्र खरे, आयुष पांडे, गुल मोटवानी, पंकज कर्ण, ढीमरखेड़ा युवा मंडल अध्यक्ष सेंकी चौरासिया, अमित राय नेगई, वैभव चौरसिया समेत जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ समेत बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।



