मध्य प्रदेश

सहकारी कर्मचारियों का आंदोलन जारी, 1 अप्रैल को भोपाल में होगा सीएम हाउस का घेराव

कर्मचारी देंगे सामूहिक इस्तीफा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे सहकारी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निरंतर प्रदर्शन किया जा रहा है।
स्मरण रहे कि सहकारी कर्मचारी द्वारा पूर्व में कई बार विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिये गये जिसमें सरकार द्वारा हमेशा आश्वासन ही दिये जाते थे लेकिन सहकारी कर्मचारी की मांगें आज तक धरातल पर नहीं उतरी। लिहाजा कटनी जिले सहित पूरे म.प्र. में सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में सरकारी द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन, भत्ते तथा अन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा लेकिन आज दिनांक तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं किये गये जबकि समस्त सहकारी कर्मचारी से अल्प वेतन में ही काम करवाया जा रहा। लिहाजा इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. चौहान द्वारा मुख्य सचिव म.प्र.शासन, प्रमुख सचिव सहकारिता सहित अन्य को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि यदि हम कर्मचारियों की मांगे शीघ्र पूर्ण नहीं की जाती है तो 1 अप्रैल को प्रदेश के समस्त कर्मचारी भोपाल पहुंचकर सी.एम.हाउस का घेराव करेंगे और सामूहिक इस्तीफा देंगे।
धरना प्रदर्शन में समिति प्रबंधक अश्वनी शुक्ला, वीरेन्द्र गर्ग, संतोष त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, संजय पांडे, अजय मिश्रा, सेल्समैन नवीन चौरसिया, आदर्श ज्योतिषी, अनूप मिश्रा, अजीज पांडे. कामोद तिवारी, सत्तू दुबे , बिल्लू चौरसिया, दामोदर पटेल, मुन्ना विश्वकर्मा, सोहन पांडे, रविन्द्र बर्मन, राकेश पाठक. अटल चौबे सहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button