मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदसिया खान निलंबित

रायसेन । लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के निर्देश पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा मप्र द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदसिया खान को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदसिया खान द्वारा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में निरंतर की जा रही लापरवाही की शिकायत संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदसिया खान को पूर्व में भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके उपरांत भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदसिया खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सीहोर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Related Articles

Back to top button