9 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा दसवीं की परीक्षा मैं 1994 विद्यार्थी हुए शामिल 27 रहे अनुपस्थित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से 9 परीक्षा केदो पर एक साथ संपन्न हुई। कुल दर्ज 2021 छात्र छात्राओं में से 1994 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी 27 अनुपस्थित रहे किसी भी केंद्र पर कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना। संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी की गई।
उक्त जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार की सुबह 9 बजे से शुरू हुईं, छात्र छात्राएं सुबह 8 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अपना रोल नंबर सूचना पटल पर देखकर कक्ष के अनुसार इंग्लिश का पेपर देने पहुंचे। इस बार कक्षा 10वीं के पेपर एबीसीडी पैटर्न पर आए हैं पेपर देकर लौटे ज्यादातर विद्यार्थियों में खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी, वही उनके पालक भी छात्र छात्राओं को लेने एवं छोड़ने परीक्षा केंद्र तक पहुंचे।
बेगमगंज विकासखंड में जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें महर्षि कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संदीपनी सीएम राइज स्कूल, चांदबड़़, वीरपुर, सुल्तानगंज, सुनवाहा और नया परीक्षा केंद्र पड़रिया राजाधार बनाए गए हैं।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील में नौ परीक्षा केंद्रों में कक्षा दसवीं में कुल 2021 दर्ज संख्या में 1994 छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे वही 27 छात्र छात्राएं अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया कहीं भी किसी तरह की अव्यवस्था नहीं मिली साथ ही कोई भी नकल का प्रकरण नहीं बना, शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।



