कृषिमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल सहित अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित
सिलवानी। भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज रघुनंदन गार्डन में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री भरत पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उनके साथ प्रांत से युवा वाहिनी संयोजक संतोष पटेल, संभागीय कोषाध्यक्ष नारायण सिंह पनारिया एवं संभागीय सह मंत्री राघवेंद्र रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की कार्यशैली, रीति-नीति, और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम इकाइयों से आए अध्यक्षों और मंत्रियों को संगठन के उद्देश्यों और योजनाओं से अवगत कराया गया। संगठन को सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क, सदस्यता अभियान और किसान हितैषी कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि आगामी 11 सितंबर को तहसील स्तर पर एक विशाल कार्यक्रम एवं ज्ञापन परियोजना आयोजित की जाएगी, जिसकी रूपरेखा आज के प्रशिक्षण वर्ग में तय की गई।
इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला इकाई से जिला कोषाध्यक्ष भगवान सिंह पटेल, जिला मंत्री महेंद्र सिंह रघुवंशी, जिला सदस्य अजय मिश्रा, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश रावत, तहसील सदस्य संदीप रघुवंशी, शिववरण रघुवंशी, रघुवीर पटेल सहित अनेक ग्रामों से आए किसान संघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की मजबूती और किसानों के हित में योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना रहा।

Related Articles

One Comment

  1. I loved as much as you will receive carried out right here The sketch is tasteful your authored subject matter stylish nonetheless you command get got an edginess over that you wish be delivering the following unwell unquestionably come further formerly again as exactly the same nearly very often inside case you shield this hike

Back to top button