जैव विविधता दिवस पर सरस्वती विद्यालय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधारोपण
सिलवानी । अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सिलवानी द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधारोपण का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं आचार्य, दीदीयों ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों के सामने लगे पौधों को नियमित रूप से जल दें, जिससे हरियाली बनी रहे और पर्यावरण संतुलित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जैव विविधता से संबंधित स्लोगन, पोस्टर और संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इसी क्रम में विद्यालय परिसर में भी पौधारोपण किया गया। कार्यकम का विषय प्रकृति से सामंजस्य और जैव विविधता रहा। विद्यार्थियो ने अत्यंत सुंदर और विचारोत्तेजक स्लोगन प्रस्तुत किए।
समिति अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियो, अभिभावकों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल रचनात्मकता का विकास होता है, बल्कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सजग बनते हैं।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी के समिति अध्यक्ष, समिति सदस्य, विद्यालय परिवार के आचार्य एवं दीदी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहें।



