मध्य प्रदेश

बांस के बर्तन भी महंगे: एक साल में डेढ़ गुना बढ़े बांस से बने बर्तनों के दाम

महंगाई की मार से हर वर्ग है परेशान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
कमर तोड़ महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान हैं।जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के वायदे भी चुनाव जीतने के बाद हवा हो जाते हैं।
बांस के बर्तन भी हुए महंगे ।जिला मुख्यालय सहित जिले भर में शादी-विवाह के सीजन में बड़ी मात्रा में उपयोग होते हैं बांस से बने हुए बर्तन।जिले के हरेक क्षेत्र में हर घर में बांस के बने बर्तनों एवं सामग्री का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है शादी-विवाह समाराेह में बड़ी मात्रा में बांस के बर्तन उपयोग में आते हैं । लेकिन रायसेन जिले में बांस के बर्तनों एवं सामग्री में एक वर्ष में डेढ़ गुना उछाल आया है। इस समय रायसेन शहर एवं पूरे जिले में बांस के बने बर्तन के दाम आसमान छू रहे हैं। बांस से बनीं बड़ी डलिया जो पिछले वर्ष 300 रुपए में बिक रही थी । इस वर्ष उसके दाम बढ़कर 450 रुपए हो गए हैं। छोटी डलिया 150 और 200 रुपए की बिक रही है। वहीं हर घर में उपयोग होने वाला सूपा 150 रुपए में बाजार में बिक रहा है।शादी-विवाह में मुख्य रूप से उपयोग होने वाला बिजना (पंखा) 50 रुपए में बिक रहा है,। यह पिछले साल 30 रुपए में मिलता था। वहीं शादी में उपयोग होने वाली प्रमुख सामग्री छोटी टोकनी 130 रुपए में बिक रही है, जबकि बड़ी टोकनी 300 से 400 रुपए में बिक रही है। शादी के सीजन में बांस के बर्तनों के रेट और बढ़ने का अनुमान है।
बांस महंगा होने से बढ़े दाम….
बांस के बर्तन बेचने वाले रामाधीन बंशकार और अजुद्दी बाई ,सोनू बंशकार ने बताया कि बांस के बर्तन बनाने के लिए क्षेत्र में बांस नहीं मिलता। उन्हें बांस बालाघाट,मंडला से खरीदकर लाना पड़ता है। वहां बांस के रेट बहुत बढ़ गए हैं। जब हमें महंगे दामों पर बांस मिलेगा तो हमें भी मजबूरन दाम बढ़ाने पड़ेंगे।किसान ब्रजेन्द्र सिंह बघेल, पप्पू कुशवाह, भुजेन्द्र सिंह जादोंन रघुवीर सिंह लोधी साँचेत ने बताया कि बांस से बने बर्तनों के दाम आसमान छूने लगे हैं।सरकार को चाहिए कि महंगाई पर अंकुश लगाए।

Related Articles

Back to top button