धार्मिक
खेड़ापति माता मंदिर प्राणप्रतिष्ठा एंव श्रीमद् भागवत कथा कल शनिवार से प्रारंभ
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज नगर के पाठा मोहल्ला में खेड़ापति माता मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर पं.रामकृष्ण जी महाराज के आचार्यत्व में यज्ञ एंव प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है साथ ही प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा पं. हरिश्चंद्र जी शास्त्री जी द्वारा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा श्रवण कराई जायेगी।
शनिवार 2 अप्रेल को कलश यात्रा खेड़ापति माता मंदिर से शुरू होकर श्रीराम जानकी बड़े मंदिर पहुंची यहां से जल ले कर किसानी मोहल्ला होते हुए खेड़ापति माता मंदिर कलश यात्रा पहुंचेगी। 10 अप्रैल को प्राणप्रतिष्ठा एंव पुर्णाहुति। 11अप्रैल को कन्या भोजन एंव प्रसादी वितरण किया जावेगा।।



