मध्य प्रदेश

भालू ने किया युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में भोपाल रैफर

ग्रामीणों और वन विभाग की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार कराने गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी में एक भी डॉक्टर पदस्थ नहीं
सिलवानी । मंगलवार को सिलवानी ब्लॉक के कस्बा बम्होरी थाना अंतर्गत के ग्राम पंचायत करतोली के ग्राम पोड़ी में निवासरत भगवानसिंह आदिवासी जोकि जंगल गए हुए थे, जंगल में तीन भालुओं ने एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। भालुओं ने उसे जमीन पर पटक कर सिर पर हमला कर बुरी तरह नोंच दिया। गंभीर रूप से घायल होने की सूचना ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी कस्बा बम्होरी को दी ।
इसके बाद वन विभाग के वाहन एवं ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को जंगल से कस्बा बम्होरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल भगवान सिंह आदिवासी उपचार के लिए लेकर आए, जहां डॉक्टर नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद भगवान सिंह को भोपाल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा बम्होरी में करीब 1 वर्ष से डॉक्टर की पोस्टिंग तो है लेकिन डॉक्टर पदस्थ नहीं है जिसके कारण सैकड़ों ग्रामीण अपना समय पर उपचार नहीं कर पा रहे हैं।
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि भगवान सिंह आदिवासी जंगल में गया था तभी भालू ने हमला कर दिया है जिसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से कस्बा बम्होरी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के कराकर रायसेन और रायसेन के बाद भोपाल रेफर किया गया।घायल व्यक्ति के वन विभाग के कर्मचारी भी साथ में गए हैं।
पोड़ी की घटना में घायल के परिजनों के अनुसार तीन भालुओं ने भगवान सिंह पर हमला किया था। इस संबंध में एसडीओ सुधीर पटले का कहना है कि जब भालू अपने परिवार के साथ होता है तो बहुत हिंसक हो जाता है। यहां तक कि वो बाघ को भी मार देता है। उन्होंने कहा कि जहां भी भालू एक से अधिक साथ चल रहे हैं तो उनसे बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button